लाल लोई पर्व हर्षोल्लास से झूलेलाल धाम में मनाया गया
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) पुज्य सिंधी पंचायत संस्थान सेक्टर 11 से 13 द्वारा लाल लोई पर्व गोविन्द नगर स्थित श्री झूलेलाल धाम पर उल्हास एवं धूमधाम से मनाएं गया । रात्री 8:00 बजे भव्य आतिशबाजी की गई , बच्चों के लिए गेम्स की प्रतियोगिताएं हुई रात्रि 9 30 बजे सामूहिक आरती एवं जनकल्याण विश्व शांति हेतु पल्लव को विशेष बनाया गया उसके बाद भोजन प्रसादी का कार्यक्रम रखा गया पंचायत अध्यक्ष अशोक गैरा ने बताया कि माता और बहनों ने लाल लोई माता की परिक्रमा कर माता से मन्नत मांगी और प्रसाद वितरण किया!
युवा अध्यक्ष संजय छाबड़िया ने बताया कि इस पंचायत संरक्षक किशन वाधवानी एवं तोलाराम लालवानी, सुदामा मल वीरवानी, जयपाल दास वाधवानी , सुरेश कपूर, राधाकिशन भाटिया, दिलीप कालरा, युवा डा .महेंद्र सिंह, संजय ठकुरानी, संजय बजाज, तरुण सैनानी, राकेश बजाज, नरेश सैनानी, कैलाश नेभनानी, प्रकाश मूलचंदानी, मुकेश बुलानी, हेमन्त चंचलानी, जितेंद्र कालरा, महिला संगठन अध्यक्षा गौरीबाला कटारिया, भारती गैरा, अनिता वाधवानी, विनीता नेभनानी, विनीता करिरा दया वलेचा आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना विशेष योगदान दिया।
