डीग कुम्हेर में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, उन्हें वस सही मंच और स्थान देने की है- डॉ शैलेश सिंह

Jan 15, 2026 - 15:04
 0
डीग कुम्हेर में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है,  उन्हें वस सही मंच और  स्थान देने की है- डॉ शैलेश सिंह

डीग (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) डीग में श्री मित्र भारत समाज स संस्थान द्धारा  मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित एकल नृत्य प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि विधायक डॉ. शैलेश सिंह ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने और प्रतिभाओं को मंच देने का सशक्त माध्यम होते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी लोक-संस्कृति, पर्व और परंपराएं युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा के साथ संस्कारों का संचार करती हैं। बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि डीग-कुम्हेर क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देने की है।
डॉ. शैलेश सिंह ने सामाजिक संगठनों से आह्वान किया कि वे आगे आकर ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को निखारने में सहयोग करें। उन्होंने श्री मित्र भारत समाज संस्थान द्वारा गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को 201 कंबल वितरण और अनाथ कन्याओं के विवाह जैसे सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है।
इस अवसर पर श्री मित्र भारत समाज संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप कटारा व जिला अध्यक्ष रमनलाल के नेतृत्व में अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में राधिका प्रथम, दधीशी जैन द्वितीय, अमायरा तृतीय और मनीषा फौजदार चतुर्थ स्थान पर रहीं, जबकि 10 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता लखपत गुर्जर, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष मोहन  स्वरूप पाराशर, परिवहन निरीक्षक नीतू शर्मा, बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुबोध पाराशर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................