मकर संक्रांति की खुशियां मातम में बदलीं, पतंग निकालने पेड़ पर चढ़ा मासूम करंट की चपेट में आया, मौत

Jan 15, 2026 - 15:02
 0
मकर संक्रांति की खुशियां मातम में बदलीं, पतंग निकालने पेड़ पर चढ़ा मासूम करंट की चपेट में आया, मौत

​बड़हलगंज (गोरखपुर/ शशि जायसवाल) :गोरखपुर के बड़हलगंज क्षेत्र में मकर संक्रांति के उत्सव के बीच एक रूह कंपा देने वाला हादसा सामने आया है। यहाँ पतंगबाजी के दौरान हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से 10 वर्षीय बालक उत्कर्ष की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बालक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जिसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

​ननिहाल आया था उत्कर्ष
​जानकारी के अनुसार, सरया महुुलिया निवासी अनिल का पुत्र उत्कर्ष अपनी मां संध्या देवी के साथ मकर संक्रांति के अवसर पर अपने ननिहाल तीहा मोहम्मदपुर (निवासी राजाश्रय गौड़) आया हुआ था। गुरुवार को त्योहार के उल्लास में वह अन्य बच्चों के साथ पतंग उड़ा रहा था।

​पेड़ में फंसी पतंग बनी काल
​पतंगबाजी के दौरान उत्कर्ष की पतंग उड़कर पास के एक पेड़ में फंस गई। मासूम उत्कर्ष पतंग निकालने की जिद में पेड़ पर चढ़ गया। उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि पेड़ की टहनियों के बेहद करीब से बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। जैसे ही उसने पतंग निकालने का प्रयास किया, वह अनभिज्ञता में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गया।

​मौके पर ही तोड़ा दम
​करंट इतना जोरदार था कि उत्कर्ष पेड़ और तारों के बीच ही चिपक गया और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। चीख-पुकार सुनकर परिजन और स्थानीय ग्रामीण मौके पर दौड़े। आनन-फानन में विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू की।

​परिवार का बुझा चिराग
​उत्कर्ष अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी एक बहन भी है। इस घटना के बाद से मां संध्या देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में इस हादसे के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है और त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................