कस्बे के विक्की वाले हनुमान मंदिर पर अन्नकूट महोत्सव आयोजित
कठूमर (दिनेश लेखी) कस्बे के विक्की वाले हनुमान मंदिर पर अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। जिसमें भगवान का भोग लगाने के बाद हजारो लोगो ने अन्नकूट की प्रसादी ग्रहण की।
अन्नकूट महोत्सव संयोजक महेश खंडेलवाल और मोहन खंडेलवाल ने बताया अन्नकूट में बीस किलो मूंग, पचास किलो चावल, एक किवंटल टन बाजरा, 500 लीटर कढ़ी, 100 किलो मिक्स सब्जी, मीठे के लिये 30 किलो चीनी का प्रसाद बनवाया गया। वही सभी भक्तो को पंगत में बैठाकर पर प्रसाद खिलाया गया। वही भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
इस मौके पर महेश खंडेलवाल, सुनील दुसाद, मोहन खंडेलवाल, टिल्लू खंडेलवाल, अनिल कुमार खंडेलवाल, रोहिताश चौधरी, महाराज सिंह, जोगेंद्र चौधरी, पुरूषोत्तम पंडित, रमन शर्मा, यश चौधरी, सोनू चौधरी सहित स्वयं सेवक मौजूद रहे।

