कठूमर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में पांच व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
कठूमर (दिनेश लेखी) थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पुलिस ने गुरूवार को पांच अभियुक्तों को अलग अलग स्थानो से गिरफ्तार किया।
थाने के द्वितीय थानाधिकारी गुलाब सिंह ने बताया कि अलग-अलग स्थान पर लड़ाई झगने के आरोप में गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में शैलेंद्र पुत्र रामचरण ग्राम भरीथल, विनोद कुमार पुत्र नानकराम ग्राम रेला तथा हरिओम पुत्र मंगतूराम ग्राम माली का बास सुंडियाना, परसोत्तम पुत्र शिवराम ग्राम खेडामैदा, सत्तो पुत्र सुंदर सिंह ग्राम खेडामैदा को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

