जाति की दीवारें तोड़ एकजुट हुआ हिंदू समाज
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) सर्व हिंदू समाज के सदस्यों के द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गौरीशंकर कोली ने की तथा कार्यक्रम के संयोजक नरपत सिंह एडवोकेट रहे। प्रातः काल 7:00 बजे वाहन रैली निकाली गई उसके पश्चात 11:15 बजे कलश यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गो से होती हुई सम्मेलन स्थान पर पहुंची
मातृशक्ति ने गगन भेदी जयघोष से पूरा कस्बा जय श्री राम, हिंदू एकता के नारों से गुंजायमान हो उठा।कस्बा भगवा चेतना से सराबोर नजर आया। कस्बे में जगह-जगह भगवा तोरण द्वार बनाए गए। सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में आयोजित ऐतिहासिक हिंदू सम्मेलन में समाज ने एकजुटता का परिचय दिया।
दोपहर 12:15 बजे दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिसमें मुख्य वक्ता मुकेश विभाग कार्यवाहक द्वारा पांच परिवर्तन के विषय पर बौद्धिक दिया गया। दिव्य तथा पूज्य बनवारी बापूजी द्वारा सामाजिक समरसता के विषय पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में घाटा भावर के महंत पंकज दास द्वारा हिंदू जागृति को लेकर विचार व्यक्त किए गए। कार्यक्रम में लिटिल एंजेल और आदर्श विद्या मंदिर के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में कार्य सेवकों और स्वच्छता योद्धा तथा क्षेत्र में विशेष कार्यक्रम करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संदीप नागपाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन पर महाप्रसादी का वितरण स्वामी केशवानंद शिक्षण संस्थान के निदेशक मोरध्वज सिंह चौधरी के द्वारा किया गया। कलश यात्रा का कस्बे वासियों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा एवं फल वितरण कर धूमधाम से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पंजाबी कॉलोनी की कुटिया संत प्रज्ञा पूरी बाई जी द्वारा भी समाज को एकजुट रहने एवं भेदभाव मनमुटाव नहीं रखने एवं अपने हिंदू धर्म में अपने संस्कारों व संस्कृति आचरण करने की बात कही गई।