हेमावास बांध मे एनडीआरएफ दल ने प्राकृतिक आपदा से बचाव को लेकर की मॉकड्रिल

Jan 15, 2026 - 15:24
 0
हेमावास बांध  मे एनडीआरएफ दल ने प्राकृतिक आपदा से बचाव को लेकर की मॉकड्रिल

पाली (बरकत खान) जिला कलक्टर एलएन मंत्री एवं पुलिस अधीक्षक आदर्श सिददू गुरुवार दोपहर अचानक पाली शहर स्थित हेमावास बांध पहुंचे, जहां कुछ व्यक्तियों के डूबने की सूचना के आधार पर आपदा प्रबंधन को लेकर मॉकड्रिल आयोजित की गई। जिला कलक्टर एलएन मंत्री के निर्देशानुसार मॉक ड्रिल से जुड़े सभी संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक सामग्री, उपकरण एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
 इस दौरान राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के रेस्क्यू दल द्वारा बाढ़ आने अथवा बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न होने की स्थिति में किए जाने वाले राहत एवं बचाव कार्यों का सफल मॉक अभ्यास किया गया।

एनडीआरएफ टीम के जवानों ने जल में डूब रहे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने, डीप ड्राइव तकनीक, पानी से बाहर निकालने के बाद शरीर से पानी निकालकर प्राथमिक उपचार देने सहित जीवन रक्षा की विभिन्न प्रक्रियाओं का प्रदर्शन किया। नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स द्वारा हेमावास बांध में बाढ़ का काल्पनिक दृश्य उत्पन्न कर मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा के समय सतर्कता एवं बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया।

मॉकड्रिल के दौरान एनडीआरएफ दल द्वारा अपने साथ लाए गए बाढ़ बचाव उपकरणों, नावों एवं विभिन्न आधुनिक तकनीकों के माध्यम से जल में फंसे लोगों को सुरक्षित बचाने का प्रभावी एवं उच्च स्तरीय प्रदर्शन किया गया।

जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने कहा कि एनडीआरएफ दल अत्यंत कुशल एवं विशेष रूप से प्रशिक्षित होता है तथा निरंतर अभ्यास के माध्यम से आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया देता है। उन्होंने बाढ़ से बचाव को लेकर लाइव डेमो प्रस्तुत करने पर एनडीआरएफ टीम की सराहना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया।

मॉकड्रिल के दौरान अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सीलिंग ओम प्रभा, उपखण्ड अधिकारी विमलेन्द्र राणावत, डिस्कॉम अधीक्षण अभियंता मनीष माथुर, पीडब्ल्यूडी के दिलीप परिहार, विद्युत विभाग अधिशासी अभियंता मनीष माथुर सहित एनडीआरएफ, सिविल डिफेंस, होमगार्ड, मेडिकल के अधिकारी एवं कार्मिक सहित एनडीआरएफ वडोदरा गुजरात की टीम एवं एसडीआर जोधपुर की टीम व पुलिस प्रशासन आदि रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................