दौसा से बीधोता व पुनः बीधोता से जयपुर के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू, ग्रामीणों में खुशी की लहर, किया जगह जगह स्वागत

Jan 16, 2026 - 13:09
 0
दौसा से बीधोता व पुनः बीधोता से जयपुर के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू, ग्रामीणों में खुशी की लहर, किया जगह जगह स्वागत

सकट (अलवर) क्षेत्र की जनता की मांग को देखते हुए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम दौसा आगार ने शुक्रवार से दौसा से बीधोता व पुनः बीधोता से जयपुर के लिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बस सेवा शुरू की है। दौसा से सुबह राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बस सेवा रवाना हुई और सिकंदरा, बांदीकुई, बसवा, राजपुर बड़ा, सकट, नारायणपुर, नाथलवाड़ा आदि गांवों में होते हुए बीधोता गांव पहुंची और बस को यहां से सरपंच कमलेश कुमार मीणा, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल जैन, हरिओम लाटा, मलखान मीणा, शैलेन्द्र खटाणा प्रेम सिंह राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर दिखाकर जयपुर के लिए रवाना किया और बस चालक गोपाल सिंह राजावत व परिचालक रूपंति मीणा का स्वागत सम्मान किया गया।

सरपंच कमलेश कुमार मीणा ने बताया कि ये बस प्रतिदिन बिघोता गांव से रवाना होकर नाथलवाडा, नारायणपुर, सकट, राजपुर बड़ा, बसवा, बांदीकुई, सिकंदरा, दौसा होती हुई जयपुर पहुंचेगी उन्होंने ने बताया कि क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों के लिए बसवा बांदीकुई सिकंदरा दौसा बस्सी, जयपुर के लिए आवागमन के लिए कोई वाहन सुविधा नहीं थी जिसमें लोगो को आवागमन में बहुत असुविधा होती थी जनता की मांग को देखते हुए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के द्वारा बस सेवा  शुरू की गई। बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहोल है।

बस चालक व परिचालक का बस को लेकर नाथलवाडा व नारायणपुर गांव पहुंचे ने पर सरपंच मुकेश मंडावरी व सकट में सरपंच प्रतिनिधि फूल चंद सैनी व राजपुर बड़ा गांव में सरपंच प्रतिनिधि रामोतार शर्मा ने फूल मालाओं से स्वागत किया।इस मौके पर राजेश मीणा, डिम्पल प्रजापत, रामकिशोर, राजेंद्र मीणा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। ये रहेगा बस का रूट चार्ट बस सुबह 8:15 बजे दौसा से बीधोता के लिए रवाना होगी और सुबह 10:30 बजे बीधोता पहुंचेगी और पुनः सुबह 11 बजे बीधोता से रवाना होकर दोपहर 2:45 बजे जयपुर पहुंचेगी और इसके बाद पुनः दोपहर 3:15 बजे जयपुर से रवाना होकर शाम 4:45 बजे दौसा पहुंचेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................