कुम्हेर थाने में विधवा महिला और उसकी बेटी के साथ पुलिसकर्मी द्वारा मारपीट का आरोप, एसपी से शिकायत

Jan 17, 2026 - 09:17
 0
कुम्हेर थाने में विधवा महिला और उसकी बेटी के साथ पुलिसकर्मी द्वारा मारपीट का आरोप, एसपी से शिकायत

कुम्हेर (सुभाष वर्मा) कुम्हेर थाने से खाकी को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। गांव सैंत की निवासी एक विधवा महिला, प्रेमवती पत्नी प्रतापसिंह लोधा ने कुम्हेर थाने के एक हेड कांस्टेबल पर मारपीट और अभद्रता का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक डीग को परिवाद सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता प्रेमवती ने पुलिस को दिए परिवाद में बताया है कि 15 जनवरी को सुबह करीब 10:30 बजे वह अपने बच्चों के साथ गांव के ही कुछ लोगों हरपाली व अन्य द्वारा की गई मारपीट की शिकायत दर्ज कराने कुम्हेर थाने पहुँची थी।  थाने पर तैनात हेड कांस्टेबल सुंदरसिंह बघेल ने निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय दूसरे पक्ष का समर्थन किया। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान हेड कांस्टेबल सुंदरसिंह बघेल ने उन्हें और उनकी पुत्री पिंकी को अपमानित करते हुए गाली गलौज और मारपीट भी की । महिला प्रेमवती ने इस घटना के संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक डीग को एक लिखित परिवाद सौंपा है। परिवाद में पीड़िता ने थाना कुम्हेर पर उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं करने और हेड कांस्टेबल सुंदरसिंह बघेल द्वारा महिला के साथ मारपीट करने के मामले में  सख्त कार्रवाई की मांग की है।
थाना अधिकारी जितेंद्र चौधरी का कहना है कि दोनों पक्षों को शांति भंग में गिरफ्तार किया, गिरफ्तार करने पर महिला झूठे आरोप लगा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................