देश को स्वतंत्र कराने में घुमंतु जातियों का महत्वपूर्ण योगदान: अंत्योदय हमारा लक्ष्य सभी वर्गों के विकास के लिए सरकार संकल्पित- पंचायतीराज मंत्री

Jul 26, 2025 - 14:27
 0
देश को स्वतंत्र कराने में घुमंतु जातियों का महत्वपूर्ण योगदान:  अंत्योदय हमारा लक्ष्य सभी वर्गों के विकास के लिए सरकार संकल्पित- पंचायतीराज मंत्री

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) पंचायतीराज एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि देश को स्वतंत्र कराने में घुमंतु जातियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है पूर्वजों द्वारा त्याग और बलिदान कर विदेशी आक्रांताओं का डटकर मुकाबला किया। उन्होंने कहा कि अंत्योदय हमारा लक्ष्य इसे पूरा करने के लिए सरकार ऐसे सभी वर्गों के विकास एवं मुख्य धारा में लाने के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही हैं।
पंचायतीराज मंत्री शनिवार को बीडीए ऑडिटोरियम में आयोजित घुमंतू जातियों के परिवारों से संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गाड़िया लौहार का संकल्प देश कैसे भूल सकता है इनका योगदान देश की स्वतंत्रता, अखंडता बनाए रखने में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इतिहास के पन्नों में घुमंतू जातियों के योद्धाओं को पर्याप्त स्थान नहीं मिल पाया, लेकिन सरकार अब इनके उत्थान एवं विकास के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 32 प्रकार की घुमंतू जातियों को चिन्हित कर घुमंतू प्रमाण पत्र बनाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रत्येक घुमंतु परिवार को आवासीय पट्टा ग्रामीण क्षेत्रों में दिए जाने के लिए राज्य सरकार द्वारा अभियान चलाया गया है। इससे प्रत्येक घुमंतु परिवार को आवासीय पट्टा एवं मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि घुमंतु परिवारों की पीढियां बदल गई है पूर्वजों ने जो त्याग बलिदान किया अब हमारा कर्तव्य कि उनके युवाओं को शिक्षा प्रदान कर मुख्य धारा में लाएं, आवश्यक सुविधाएं प्रदान कर अच्छे नागरिक बनाएं। उन्होंने घुमंतु परिवार के विभिन्न वर्गों से सीधे रूबरू होकर उनकी समस्याओं को जाना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सभी परिवारों को पट्टे देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुर्नवास किये बिना घुमंतु परिवारों को हटाया नहीं जा सकता इसके लिए माननीय न्यायालय द्वारा निर्देश दिए हुए हैं। नगरीय क्षेत्रों में निवासरत परिवारों की समस्या निराकरण के लिए वे नगरीय विकास मंत्री से वार्ता कर उनकी बात पहुंचायेंगे। 
उन्होंने सभी घुमंतु परिवारों को घुमंतू प्रमाण-पत्र प्राप्त करने, मतदाता सूची में नाम लिखवाने तथा सभी बच्चों को विद्यालय भेजने का आव्हान किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मृदुल सिंह, घुमंतू उत्थान न्यास के अध्यक्ष गोविन्द गुप्ता, राकेश शर्मा, संजय डांगी, वेदप्रकाश पटेल, गिरधारी तिवारी, गिरधारी गुप्ता, सत्येंद्र गोयल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक तथा भरतपुर व डीग जिले के घुमंतु परिवारों के सदस्य उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................