लूट के प्रकरण में एक साल से फरार ईनामी बदमाश गिरफ्तार
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) टहला पुलिस ने एक साल से फरार लूट के प्रकरण में एक ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि एक साल से लूट के प्रकरण में फरार चल रहे 5000 रुपये का ईनामी बदमाश टोडा जयसिंहपुरा निवासी दीपक कुमार पुत्र डूंगर सिंह को गिरफ्तार किया है। कार्यवाही में विशेष भूमिका टहला थाने के कॉन्स्टेबल रामनिवास की अहम भूमिका रही।