31 जनवरी को मनाएंगे भगवान विश्वकर्मा की जयंती
नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा) कस्बे के मानसरोवर जोहड़ पर स्थित विश्वकर्मा मंदिर में जांगिड समाज की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में विश्वकर्मा जयंती समारोह 2026 के आयोजन पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता घनश्याम जांगिड उर्फ बिरला ने की। समाज के सदस्यों ने सर्वसम्मति से 31 जनवरी 2026 को जयंती मनाने का निर्णय लिया।
विश्वकर्मा जांगिड विकास समिति नारायणपुर के अध्यक्ष चौथमल जांगिड ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ भगवान विश्वकर्मा की जयंती आगामी 31 जनवरी को मनाई जायेगी और प्रसादी वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर घनश्याम जांगिड़, चौथमल जांगिड़, शांतिलाल जांगिड़, सुभाष जांगिड़, श्याम लाल जांगिड़, कांतिलाल जांगिड़, मनोज जांगिड़, बृजमोहन जांगिड़, गिर्राज जांगिड़, गणेश लाल जांगिड़, ताराचंद जांगिड़, बुद्धाराम जांगिड़, रामकरण जांगिड़,रघुवीर जांगिड, लोकराम जांगिड सहित अन्य समाज के लोग मौजूद थे।