राशन डीलरों ने नागरिक आपूर्ति एवं खाद्य उपभोक्ता मंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को सौपा ज्ञापन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) तहसील क्षेत्र के राशन डीलरों ने उपखंड अधिकारी को उचित मूल्य दुकानदारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सोपा।
ज्ञापन में बकाया कमीशनों का भुगतान किया जावे। कमीशन नहीं मिलने पर दुकान चलाना बहुत मुश्किल हो रहा है नियमित कमीशन का तुरंत भुगतान आवश्यक है। साथ ही पिछले सभी बकाया कमीशनों केंद्र सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक का बकाया हुआ कमीशन कोरोना काल में वितरित आत्मनिर्भर भारत का गेहूं चावल दाल का कमीशन तथा 20 से आज तक तकनीकी खामियों के कारण काफी दुकानदारों का कमीशन जमा राशि का भी भुगतान किया जावे। तहसील क्षेत्र के राशन डीलरों द्वाराविभिन्न मांगों को लेकर चार सुत्रीय मांग पत्र सोपा है।