कभी भारत से लंदन तक चलती थी बस.... दुनिया की सबसे लंबी बस सर्विस
देश-दुनिया (कमलेश जैन) दुनिया की सबसे लंबी बस सर्विस कोलकाता से लंदन के बीच थी। कोलकाता से चलने के बाद बस पाकिस्तान-अफगानिस्तान समेत 11 देशों से गुजरते हुए लंदन पहुंचती थी। एक समय ऐसा था ।जब लोगों के पास समय की कमी नहीं थी। वह जिंदगी को बेहद हल्के अंदाज में जीना पसंद करते थे। इन्हीं दिनों एक बस भारत से लंदन जाती थी।
कब से कब तक चली यह बस ?।
पांच दशक पहले चलने वाले इस बस का संचालन सिडनी की अल्बर्ट टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी करती थी।इसकी शुरुआत 1950 में हुई थी और यह 1973 तक यात्रियों को लाने-ले जाने का काम करती रही और फिर बंद हो गई।
कोलकाता से शुरू होने वाले इस रोमांचक सफर में पाकिस्तान और अफगानिस्तान भी आता था। यह बस सेवा उस समय में दुनिया की सबसे लंबी बस यात्रा हुआ करती थी।
11 देशों का रोमांचक सफर.....
यात्रा की शुरुआत कोलकाता से होती थी।इसके बाद नई दिल्ली, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान, तुर्की, बेल्जियम, युगोस्लाविया, ऑस्ट्रिया, पश्चिम जर्मनी और बुल्गारिया समेत 11 देश होते हुए हुए लंदन पहुंचती थी।
खाना-पीना रहना टिकट खर्च में शामिल....
बस रास्ते में हर उस जगह पर रुकती थी जहां कोई फेसम घूमने वाली जगह होती थी। पूरी यात्रा यात्रियों को खिलाते-पिलाते और घुमाते हुए कराई जाती थी। यात्रियों के होटल में ठहरने का खर्च टूर संचालित करने वाली कंपनी उठाती थी।
कितना था किराया ? ?
1972 में इस रूट पर सफर करने के लिए यात्री को 145 पाउंड (1740 रूपये) खर्च करने पड़ते थे। इसमें यात्रा, खाना और रहने का खर्च शामिल है. हालांकि बाद में अल्बर्ट टूर एंड ट्रैवल्स कंपनीने इसका किराया बढ़ा दिया।
स्लीपर बर्थ की भी सुविधा.....
बस में चलने वाले यात्रियों के लिए स्लीपर बर्थ की सुविधा मिलती थी। खिड़की से वो बाहर का नजारा ले सकते थे । बस में सैलून, किताब पढ़ने की जगह और बाहर का नजारा लेने के लिए एक खास बालकनी भी थी।
बाद में बढ़ गया किराया.....
बाद के बरसों में इसका किराया बढ़कर 305 पाउंड (3660 रूपये) हो गया था।बस के टिकट में ये भी लिखा होता था कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर बंद हुए तो यात्रियों को पाकिस्तान के ऊपर हवाई यात्रा से ले जाया जाएगा।
हालांकि पाउंड की क़ीमत आज 1972 के मुकाबले 21 गुनी बढ़ चुकी है। यानि आज यह किराया 1450 पाउंड (1,76,242 रूपये) होता।


