भरतपुर रोड पर बाइक-कंटेनर भिड़ंत, एक युवक की मौत:पुलिस ने कंटेनर जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में लिया
डीग (राजस्भथान) रतपुर रोड पर सोमवार दोपहर एक बाइक और कंटेनर की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कंटेनर ड्राइवर को हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर लिया है। मृतक के शव को डीग अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया।

मृतक की पहचान दिदावली निवासी बृजभूषण (28) पुत्र निहाल सिंह के रूप में हुई है। बृजभूषण बाइक से भरतपुर की ओर जा रहा था। बिजली घर के पास उसकी बाइक को कंटेनर ने टक्कर मार दी।

सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर डीग अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया और मृतक के परिजनों को सूचित किया। अस्पताल पहुंचने पर परिजनों ने शव की पहचान बृजभूषण के रूप में की।
घटना के बाद कंटेनर ड्राइवर मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने नाकाबंदी कर मोढेरा पुलिस चौकी पर कंटेनर को रोक लिया। इसके बाद ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया और कंटेनर जब्त कर लिया गया।

