स्वयं सहायता समूह अधिकारी बनकर महिलाओं से लाखों ठगी: पहाड़ी में गहने गिरवी रखकर-कर्ज लेकर पैसे दिए थे

Jan 20, 2026 - 10:49
 0
स्वयं सहायता समूह अधिकारी बनकर महिलाओं से लाखों ठगी: पहाड़ी में गहने गिरवी रखकर-कर्ज लेकर पैसे दिए थे

पहाड़ी (डीग) पहाड़ी क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) के अधिकारी बनकर कुछ लोगों ने ग्रामीण महिलाओं से लाखों रुपए की ठगी की है। पीड़ितों को सरकारी योजनाओं और रोजगार से जोड़ने का लालच दिया गया था।

पीड़ित महिलाओं ने बताया कि ठगों ने खुद को राजीविका/स्वयं सहायता समूह से जुड़ा बताया। उन्होंने महिलाओं को कर्ज, सब्सिडी और रोजगार दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान उनसे फॉर्म भरवाए गए और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पैसे लिए गए।

धीरे-धीरे छोटी-छोटी रकम जोड़कर यह ठगी लाखों में बदल गई। ठगी गई रकम की एक सूची भी सामने आई है। एक पीड़ित महिला ने पहाड़ी थाना अधिकारी को लिखित शिकायत दी है, जिसमें नामवार और सूचीबद्ध विवरण संलग्न है। इससे यह स्पष्ट होता है कि यह किसी एक या दो व्यक्ति का मामला नहीं, बल्कि एक संगठित आर्थिक अपराध है।

जिन महिलाओं ने रोजगार के सपने देखकर घर के गहने गिरवी रखकर या कर्ज लेकर पैसे दिए थे, वे अब दर-दर भटकने को मजबूर हैं। महिलाओं का कहना है कि उन्होंने सरकारी काम समझकर भरोसा किया, लेकिन अब उनके पास न पैसा है और न ही काम। यह मामला अब पहाड़ी थाने में कानूनी कार्रवाई के लिए पहुंच गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है