फर्जी विज्ञापन का झांसा देकर ठगी करने वाली गैंग का पर्दाफाश, 5 बदमाश दबोचे: 5 मोबाइल-8 फर्जी सिम बरामद

Jan 20, 2026 - 10:42
 0
फर्जी विज्ञापन का झांसा देकर ठगी करने वाली गैंग का पर्दाफाश, 5 बदमाश दबोचे: 5 मोबाइल-8 फर्जी सिम बरामद

डीग जिले की पहाड़ी पुलिस ने 'ऑपरेशन एंटी वायरस' अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने खण्डेवला रोड पर दबिश देकर 5 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 5 मोबाइल फोन और 8 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

थाना अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि ये ठग सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन डालते थे। वे बच्चों की छोटी कार, बाइक, गाय, भैंस और हथियारों की होम डिलीवरी का झांसा देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए मोबाइल फोन से करीब 6 लाख रुपए की साइबर ठगी के तथ्य सामने आए हैं। पुलिस पकड़े गए सभी ठगों से गहन पूछताछ कर रही है, जिससे इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है