खाकी के हत्थे चढ़ा 'फर्जी फौजी', सोशल मीडिया पर सस्ते वाहन के नाम पर करता था शिकार

Jan 20, 2026 - 10:51
Jan 20, 2026 - 11:52
 0
खाकी के हत्थे चढ़ा 'फर्जी फौजी', सोशल मीडिया पर सस्ते वाहन के नाम पर करता था शिकार

अलवर के गोविंदगढ़ में पुलिस ने एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। यह ठग सोशल मीडिया पर खुद को भारतीय सेना का जवान बताकर लोगों को सस्ते वाहन बेचने का झांसा देकर ठगी करता था। मेवात क्षेत्र में यह कार्रवाई गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने की है।

थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर बंधेडी के जंगलों में दबिश दी। पुलिस ने यहीं से आरोपी अरफीद खां (26) पुत्र चाव खां को गिरफ्तार किया। उसके पास से ठगी में इस्तेमाल किया गया एक एंड्रॉइड मोबाइल और सिम कार्ड बरामद किया गया है।

  • सेना की वर्दी में लगाई प्रोफाइल

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अरफीद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सेना की वर्दी में अपनी फर्जी प्रोफाइल फोटो लगाता था। वह ट्रांसफर या आपातकाल का बहाना बनाकर अपनी कार या बाइक को बाजार मूल्य से आधी कीमत पर बेचने का विज्ञापन देता था। जैसे ही कोई ग्राहक जाल में फंसता वह धीरे-धीरे रुपए अपने खातों में ट्रांसफर करवा लेता था।

गिरफ्तार आरोपी अरफीद बंधेडी गांव का निवासी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उसने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है और इस धोखाधड़ी में उसके साथ और कौन-कौन शामिल हैं। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी 'अनजान फौजी' के झांसे में आकर अग्रिम भुगतान न करें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है