यूनेस्को टेम्पल का तृतीय पाटोत्सव 23 जनवरी को होगा आयोजन

Jan 21, 2026 - 09:36
 0
यूनेस्को टेम्पल का तृतीय पाटोत्सव 23 जनवरी को होगा आयोजन

भीलवाड़ा  (राजकुमार गोयल) जिला यूनेस्को एसोसिएशन भीलवाड़ा के तत्वावधान में ईरांस स्थित देवछाया विहार कॉलोनी में यूनेस्को टेम्पल (सरस्वती मंदिर) का तृतीय पाटोत्सव दो दिवसीय महोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। 
जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने बताया कि दो दिवसीय महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई।
यूनेस्को की प्रवक्ता मधु लोढा ने अधिक जानकारी देते हुए कहा कि दो दिवसीय महोत्सव के तहत 22 जनवरी, गुरूवार को सायं 4 बजे सरस्वती मंदिर पर ध्वजारोहण किया जायेगा। तत्पश्चात् सायं 7 बजे भजन कीर्तिन किया जायेगा। 23 जनवरी, शुक्रवार को बंसत पचंमी महोत्सव मनाने के साथ ही 10 बजे सरस्वती पूजन व 10ः30 बजे महाआरती के पश्चात् 11ः15 बजे महाप्रसादी का कार्यक्रम आंरभ होगा जो सायं तक चलेगा। इस समारोह में संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों सहित आम जन बड़ी तादात में शिरकत करेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है