दस किलोमीटर के दायरे में दो टोल, स्थानीय लोगों को नहीं मिल रही छूट

Jan 21, 2026 - 13:29
 0
दस किलोमीटर के दायरे में दो टोल, स्थानीय लोगों को नहीं मिल रही छूट

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले में कठूमर उपखण्ड के खेडली कस्बे के दोनों ओर लगने वाले टोल टैक्स से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना उठाना पड़ रहा है।
 एनएचएआई की गाइड लाइन के अनुसार स्थानीय लोगों को बीस किलोमीटर के दायरे में लगने वाले टोल टैक्स में छूट की श्रेणी में रखा गया है। जबकि टोल टैक्स कर्मियों द्वारा स्थानीय लोगों से जबरन टोल टैक्स वसूला जा रहा है। गौरतलब है कि खेडली एवं आसपास के स्थानीय लोगों को कठूमर उपखण्ड कार्यालय या तहसील कार्यालय जाने के लिए भी महज नौ किलोमीटर की दूरी स्थित अरूवा टोल टैक्स की मुसीबत का सामना करना पड़ता है।

वहीं खेडली में जिला अस्पताल एवं रेल्वे स्टेशन होने के कारण कठूमर वासियों को खेरली जाने के लिए महज तीन किलोमीटर दूर अरूवा टोल टैक्स पर टैक्स देना पड़ रहा है। दूसरी तरफ खेडली से जयपुर या भरतपुर जाने वाले लोगों को महज छः किलोमीटर दूर स्थित अलीपुर टोल टैक्स पर जबरन टोल टैक्स वसूला जा रहा है। जिससे स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................