सिन्धु पत्रकार संघ (राज.) कार्यालय खैरथल में हेमू कालाणी के जीवन पर व्याख्यान आयोजित; शहीद हेमूऋ कालाणी को दी श्रद्धांजलि
खैरथल (हीरालाल भूरानी) आजादी के अमर योद्धा हेमू कालाणी के 84वें बलिदान दिवस पर बुधवार को खैरथल में सिन्धु पत्रकार संघ (राज.) के कार्यालय में हेमू कालाणी के जीवन पर आधारित व्यख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
व्याख्यान में पत्रकार एवं सोशल मीडिया ब्लागर, श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला महासचिव प्रमोद केवलानी ने अमर शहीद हेमू कालाणी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अल्पायु के जीवनकाल में ही हेमू कालाणी ने स्वतंत्रता के विभिन्न आंदोलनों को ऊर्जा प्रदान की और जन-जन को जागृत किया। इनके ऋण से राष्ट्र कभी उऋण नहीं हो सकता। इनकी वीरता की कहानियां युगों-युगों तक देश की भावी पीढ़ियों को मातृभूमि की सेवा हेतु प्रेरित करती रहेंगी। अमर शहीद हेमू कालाणी के बलिदान दिवस पर पूरे देश के साथ साथ हम भी अपने परिवार सहित इस वीर बहादुर, मां भारती के लाल को नमन करे।
पूज्य सिंधी पंचायत खैरथल के वरिष्ठ प्रवक्ता तथा शेर ए सिन्ध हीरालाल भूरानी ने कहा कि शहीद हेमू कालानी के ऐतिहासिक जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए क्योंकि जिस बहादुरी से मात्र 19 साल की अल्प आयु में नन्हे क्रांतिकारी वीर हेमू कालानी ने राष्ट्रहित के प्रति देशभक्ति का जज्बा दिखाते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देकर इतिहास के सुनहरी अक्षरों से अपना नाम अंकित कर जन-जन के प्रिय बने और अंग्रेजी हुकूमत के आगे मरते दम तक झुके नहीं और संदेश दिया की यदि भारत माता की मातृ भूमि के लिए 100 बार शहीद होना पड़े तो वह पीछे नही रहेंगे । इससे पूर्व कार्यालय में अमर शहीद हेमू कालाणी को श्रद्धांजलि दी गई व उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।