खेरली में गौरक्षकों की बैठक पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई
खेरली (दिनेश लेखी) कस्बे के चामुंडा आश्रम पर बुधवार को रामगढ़ के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा के मुख्य आतिथ्य में क्षेत्र के गौ रक्षकों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान गौ सवेकों ने पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा का साफा माला पहनाकर एवं राधाकृष्ण की तस्वीर भेंट कर स्वागत सम्मान किया।
इस मौके पर पूर्व विधायक ने गौरक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि गाय हमारी माता है सभी गौरक्षा पुरे संघर्ष से एक साथ रहकर काम करें किसी भी तरह गौ हत्या न होने दे।
इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार पंडा ने बताया कि कठूमर विधानसभा क्षेत्र के गौ सेवक चामुंडा आश्रम खेरली पर पहुंच कर सभी ने मांग की क्षेत्र में डीएसटी एवं धौलागढ़ क्षेत्र में गौशाला का निर्माण हो। वही पंडा ने गौ सेवकों की बात सुनकर मौके पर गृह राज्य जवाहर सिंह बेढ़म को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। जिस पर गृह राज्य मंत्री ने बताया कि स्थानीय पुलिस प्रशासन से में बात करूंगा और क्षेत्र में डीएसटी जल्दी से जल्दी गठन की व्यवस्था करेंगे।
बैठक सचिन पालीवाल पूर्व मंडल, घनश्याम शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, एडवोकेट सागर शर्मा काफी संख्या में गोरक्ष मौजूद थे।