दो बाइकों की टक्कर में छोटे भाई की मौत, बड़ा घायल: 11 बहन-भाइयों में सबसे छोटा था मृतक

Jan 23, 2026 - 05:02
 0
दो बाइकों की टक्कर में छोटे भाई की मौत, बड़ा घायल: 11 बहन-भाइयों में सबसे छोटा था मृतक

भरतपुर जिले के सीकरी थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक राहुल (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई अरुण गंभीर घायल हो गया। इसका अलवर जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।

हादसा गोपालगढ़ रोड पर गुरुवार देर शाम हुआ। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही गोपालगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल अरुण को ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। मृतक 11 बहन-भाइयों में सबसे छोटा था। हादसे में राहुल की मौत हो गई। शव को अलवर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

  • मृतक राहुल अविवाहित था

जानकारी देते हुए पड़ोसी सलीम खान ने बताया- मृतक राहुल भरतपुर जिले के कलसावड़ा गांव का रहने वाला था। राहुल और उसका भाई अरुण भिवाड़ी स्थित एक कंपनी में काम करते थे और बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गोपालगढ़ रोड पर उनकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई।

पुलिस ने राहुल के शव को अलवर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। मृतक राहुल अविवाहित था और दोनों भाई लंबे समय से भिवाड़ी में काम कर रहे थे। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है