धूमधाम से संपन्न हुआ सेन समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन, 49 नवयुगलों ने शुरू किया दांपत्य जीवन; उमड़ा जनसैलाब

Jan 23, 2026 - 13:36
 0
धूमधाम से संपन्न हुआ सेन समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन, 49 नवयुगलों ने शुरू किया दांपत्य जीवन; उमड़ा जनसैलाब

भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल) भीलवाड़ा के हरनी महादेव मेला ग्राउंड में सेन समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति द्वारा 9वां सामूहिक विवाह सम्मेलन 23 जनवरी शुक्रवार (बसंत पंचमी) के शुभ अवसर पर आयोजित किया गया सेन समाज सामूहिक विवाह समिति अध्यक्ष दुर्गा लाल सेन मांडल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्मेलन में सेन समाज के कुल 49 नवयुगलों ने एक साथ सात फेरे लेकर अपने गृहस्थ जीवन की शुरुआत की आयोजन में राजस्थान के विभिन्न जिलों सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में समाज बंधुओं ने भाग लिया समिति के पूर्व अध्यक्ष भगत सेन ने बताया कि इस आयोजन में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, मांडल विधायक उदय लाल भड़ाना, भीलवाड़ा शहर विधायक अशोक कोठारी, कोटड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सेन, गोपाल तेली और मनोज बुलानी (अतिथि के रूप में) सम्मिलित हुए ।

समिति के कार्यकारीअध्यक्ष रतन सेन भादू ने कार्यक्रम की जानकारी विस्तार से देते हुए बताया कि इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में प्रदेश के 4 अलग-अलग जिलों से सर्वजातीय जोड़े परिणय सूत्र में बंधने के लिए पहुंचे। इस मांगलिक अवसर पर भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सबसे पहले भगवान ठाकुर जी की गाजे-बाजे के साथ बारात निकाली गई। इस बारात में समिति के सभी सदस्य और पदाधिकारी उत्साहपूर्वक नाचते-गाते हुए आयोजन स्थल (पंडाल) पहुंचे पाणिग्रहण संस्कार आचार्य मुरलीधर पंचोली के नेतृत्व में 42 विद्वान पंडितों की टीम द्वारा पूर्ण विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी जोड़ों का पाणिग्रहण संस्कार संपन्न कराया गया धार्मिक मर्यादाओं का पालन करते हुए मंत्रों की गूँज के बीच नव-दम्पत्तियों ने एक-दूसरे का हाथ थामा और अपने नए जीवन की शुरुआत की समिति सचिव बाबू लाल सेन ने समाज से पधारे अतिथि मुख्तियार सिंह सेन, सौभाग वरिष्ठ पत्रकार सेन विकास, कंचन सेन पुष्कर, राष्ट्रीय अध्यक्ष मातृशक्ति लाखन सेन, अध्यक्ष चारों पट्टी आम मेवाड़ देवगढ़ देवकिशन सेन, त्रिवेणी नारायणी माता मंदिर धन्ना सेन, सियाल नारायणी माता मंदिर सत्यनारायण सेन, महासचिव राष्ट्रीय नाई महासभा, जानकी लाल सेन, नगर मंडल अध्यक्ष देवगढ़, हरीश सेन गेगास जातला माता भादू, विनय सेन मंदारिया, सोहनलाल सेन भानुजा, गोविंद सेन प्रोफेसर, ओम प्रकाश सेन उदयपुर, सोनू सेन गोरधा, दिनेश सेन कांदा, शंकर सेन, गोपाल सेन गुंदली, गोपाल सेन लेस्वा, शांति लाल सेन मावली, उदय लाल सेन करसाना, लादू लाल सेन लुहारिया, गोपाल सेन चित्तौड़गढ़, नंदलाल सेन मांडलगढ़, प्रकाश सेन लखोला, पहलाद सेन सिद्धेश्वर, अनिल सेन आगरिया, नारायण सेन आरणी, महावीर सेन शाहपुरा रमेश सेन गंगरार,संपूर्ण मंच संचालन,प्रभावी उद्घोषणा एवं अपनी सुमधुर आवाज से उत्कृष्ट आयोजन व्यवस्था नरेश सईंवाल (हमीरगढ़) द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न की गई सुरेश सेन कटार द्वारा सभी मेहमानों का भामाशाहों का आभार धन्यवाद व्यक्त किया गया इस आयोजन की सफलता के लिए समिति सदस्यों सहित कई नाम है जिनको अंकित करना असंभव है जिनके सहयोग से ये विशाल सामूहिक विवाह सम्मलेन सम्पन्न हुआ

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................