पचलंगी में स्थित द्वारकेश्वर महादेव मंदिर का द्वितीय वार्षिक उत्सव संपन्न, फूलों से हुआ शिव परिवार का अलौकिक श्रृंगार

Jan 23, 2026 - 13:34
Jan 23, 2026 - 15:32
 0
पचलंगी में स्थित द्वारकेश्वर महादेव मंदिर का द्वितीय वार्षिक उत्सव संपन्न, फूलों से हुआ शिव परिवार का अलौकिक  श्रृंगार

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) उपखंड क्षेत्र के पचलंगी गांव में शुक्रवार को द्वारकेश्वर महादेव मंदिर का द्वितीय वार्षिक उत्सव धूमधाम संपन्न हुआ l पचलंगी निवासी एवं सूरत प्रवासी प्रदीप गोयल, मनोज गोयल सुनील गोयल, अनिल गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि  शुक्रवार को द्वारकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भगवान शंकर एवं शिव परिवार का अलौकिक फूलों से श्रृंगार किया गया l पचलंगी के समाजसेवी मदनलाल भावरिया  जानकारी देते हुए बताया कि द्वारकेश्वर महादेव मंदिर के द्वितीय वार्षिक उत्सव पर मंदिर परिसर को बंगाली फूलों से सजाया गया l

द्वारकेश्वर महादेव मंदिर के द्वितीय वार्षिक उत्सव पर मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसादी भी वितरित की गई l समाजसेवी मदनलाल भावरिया एवं अनिल गोयल के अनुसार पचलंगी मैं द्वारकेश्वर महादेव मंदिर गोयल परिवार के प्रदीप गोयल ,मनोज गोयल ,सुनील गोयल ने अपने पिताजी स्वर्गीय द्वारका  प्रसाद गोयल की यादगार में बनवाया था द्वारकेश्वर महादेव मंदिर l भावरिया के अनुसार भगवान शंकर के बहुत बड़े परम भक्त थे स्वर्गीय द्वारका प्रसाद गोयल l सुनील गोयल व मनोज गोयल के अनुसार शिवरात्रि के पावन पर्व पर भी भगवान शंकर के दरबार में गोयल परिवार की तरफ से बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा एवं सुप्रसिद्ध भजन गायकारों द्वारा भजनों की रस गंगा भी प्रवाहित की जाएगी l शुक्रवार को वार्षिक उत्सव के दौरान अशोक गोयल दिल्ली ,सुरेश चोटिया ,बजरंग लाल मीणा,राजेश तंवर ,विनोद जांगिड़, अशोक सहित कई लोग मौजूद रहे l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................