भारतीय शिक्षा बोर्ड की वैदिक शिक्षा लागू करने हेतु महिला पंडिताई योग समिति द्वारा विद्यालयों में किया संपर्क
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) पतंजलि महिला जिला समिति अलवर द्वारा जिले के पब्लिक विद्यालयों में भारतीय शिक्षा बोर्ड की शिक्षा पंडिती लागू करने हेतु संपर्क किया जा रहा है। गुलामी की शिक्षा पद्धति अंग्रेजी सरकार द्वारा लागू की गई। अंग्रेजो द्वारा लागू शिक्षा पद्धति से छुटकारा पाने तथा अपने बच्चों को वैदिक तरीके से अपनी संस्कृति को बच्चों में पन पने का एक विकल्प भारतीय शिक्षा बोर्ड है ।
विद्यालय में संपर्क किया जाकर बोर्ड लागू करने की सभी नियमों की जानकारी दी जा रही है। क्षेत्र के बड़ौदा में के रेनू पब्लिक स्कूल सनराइज स्टार अकैडमी लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र कस्बे के लिटिल एंजल्स एकेडमी व अन्य विद्यालयों में संपर्क किया गया। जिला प्रभारी महिला पतंजलि योग समिति रजनी एवं उनकी टीम द्वारा यह अभियान क्षेत्र के पब्लिक विद्यालय में चलाया जा रहा है।


