गोंविदगढ़ में खंडेलवाल वैश्य समाज का रक्तदान शिविर: युवाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा, 117 यूनिट रक्त एकत्रित

Jan 24, 2026 - 12:44
Jan 24, 2026 - 14:00
 0
गोंविदगढ़ में खंडेलवाल वैश्य समाज का रक्तदान शिविर: युवाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा, 117 यूनिट रक्त एकत्रित

अलवर जिले के गोविंदगढ़ कस्बे में खंडेलवाल वैश्य समाज की ओर से चौथा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मोती कुंजी धर्मशाला में आयोजित इस शिविर में 117 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। युवाओं ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुखवंत सिंह ने रक्तदाताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रक्त बाजार में उपलब्ध नहीं होता, यह केवल दान से ही प्राप्त होता है। विधायक ने रक्तदान को समाज के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक बताते हुए युवाओं की सहभागिता से इस परंपरा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

शिविर में मौजूद रक्त संग्रहण टीमों ने रक्त के संग्रह, संरक्षण और वितरण व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आपातकालीन परिस्थितियों में जरूरतमंद मरीजों तक रक्त किस प्रक्रिया के तहत पहुंचाया जाता है।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विजय गुप्ता और नायब तहसीलदार जालुकी भी उपस्थित थे। खंडेलवाल समाज के अध्यक्ष कैलाश खण्डेलवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर रमेश्वर रावत, रोहित खण्डेलवाल, हरिओम खण्डेलवाल, मोहित भटवाड़ा, बबली नखवारी, कैलाश बुर्जा, बजरंग किशोर, अनिल सेठी सहित समाज के विभिन्न वर्गों के अनेक नागरिक और युवाओं ने भाग लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................