फोटोग्राफर की दुकान में घुसकर बदमाशों का तांडव, लाठी-डंडों से हमला, लूटपाट तीन गंभीर घायल

Jan 24, 2026 - 12:46
 0
फोटोग्राफर की दुकान में घुसकर बदमाशों का तांडव, लाठी-डंडों से हमला, लूटपाट तीन गंभीर घायल

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर शहर के एन.ई.बी. थाना क्षेत्र अंतर्गत साठ फुट रोड पर शुक्रवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक को पीटने के इरादे से आए बदमाशों ने फोटोग्राफर की दुकान में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। इस हमले में तीन लोग घायल हो गए।
 जिनमें एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पीड़ित सचिन ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अपने दोस्त राजेश और घनश्याम के साथ दुकान में बैठा हुआ था। इसी दौरान प्रिंस नाम का युवक वहां आया और मयंक के बारे में पूछताछ करने लगा। सचिन ने उसे बताया कि मयंक कुछ देर में आने वाला है। तभी अचानक 35 से 40 युवक वहां पहुंचे और प्रिंस के साथ मारपीट शुरू कर दी। हालात बिगड़ते देख दुकान में मौजूद सचिन, राजेश और घनश्याम ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद कुछ देर के लिए मामला शांत हो गया।
लेकिन महज दो मिनट बाद ही हमलावर लाठी-डंडे और पत्थर लेकर दोबारा लौट आए और दुकान में घुसकर अंधाधुंध मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने दुकान में जमकर तोड़फोड़ की और मौजूद लोगों को निशाना बनाया। इस हमले में रिंकू नाम का युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।  जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर किया गया है।
घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावरों को मारपीट करते और दुकान में तोड़फोड़ करते हुए साफ देखा जा सकता है। पीड़ित सचिन का आरोप है कि हमलावरों ने उसकी जेब से नकदी निकाल ली और सोने की चेन भी तोड़ ली।‌ फिलहाल पीड़ितों की ओर से एन.ई.बी. थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान में जुटी है। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................