गणतन्त्र दिवस पर ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी
तखतगढ़ (बरकत खान) निकटवर्ती ग्राम नयाखेडा में बतौर मुख्य अतिथि मीठालाल जोशी राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त शिक्षाविद ने गणतन्त्र दिवस के सार्वजनिक समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
अपने उद्बोधन में विधालय की मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति का आश्वासन देते हुए कहा कि हिन्दुस्तान संतो व भक्तो की धरती है, वीर वीरांगनाओं की धरती है वीर शहीदों की बदोलत आज हम आजादी की सांस ले रहे हैं,, नयाखेडा गाँव के दोनो विधालयो के मिले जुले कार्यक्रम में विधार्थियों ने राजस्थानी संस्कृति को जीवित रखते हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।।
समारोह मे गाँव के गणमान्य नागरिक एवं भारी संख्या मे नारी शक्ति उपस्थित थी ,, दोनो विधालयो के कुल 6 बालक बालिकाओं को बेस्ट करूणावान विद्यार्थी अवार्ड करूणा केन्द्र के पदाधिकारी सोहनलाल जोशी द्वारा प्रदान किए गये प्रधानाध्यापक पंकज कुमार एवं रमेश जाखड़ ने भामाशाहो का बहुमान किया, इस अवसर पर भामाशाहो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन डाँ रमेश देवड़ा ने करते हुए खुब तालियाँ बटोरी ।। एसएमसी सदस्य एवं नयाखेडा के वार्ड पंच उपस्थित रहे।