तखतगढ़ तालाब ओवरफ्लो से आवागमन बाधित, नागरिकों ने पुल निर्माण की मांग

Sep 21, 2025 - 12:19
 0
तखतगढ़ तालाब ओवरफ्लो से आवागमन बाधित, नागरिकों ने पुल निर्माण की मांग

तखतगढ़ (बरकत खा)

 बरसात के दिनों में तखतगढ़ तालाब के ओवरफ्लो पानी से आवागमन प्रभावित हो रहा है। ओवरफ्लो पानी नाग चौक से हिगोला मार्ग होते हुए बहाव के कारण गहरे गड्ढ़े बना चुका है। इस कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं तालाब का बहाव तखतगढ़ बांध से होकर गुजरता है, जिसके चलते किसानों के खेतों में आवाजाही बाधित हो रही है। बारिश के दौरान यह रास्ता पूरी तरह से बंद हो जाता है।

नागरिकों का कहना है कि महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूल से लेकर ओवरफ्लो स्थल तक सीसी सड़क और नाला निर्माण करवाना अति आवश्यक है। यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में कई बार नगर पालिका प्रशासन को इस समस्या से अवगत करवाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

इस मौके पर नाथूराम मेघवाल, जवानाराम, पुखराज, देवाराम, सांवलाराम, सखाराम, रमेश कुमार, आमीन खां पठान, भलाराराम मीना, हजाराम सोलंकी, सकाराम मीना, मोहनलाल मीना, खेताराम घाची, रमजान खां मोयला, सदीक खान मोयला, फतेह मोहम्मद मोयला, हासम खां मोयला, हरिसिंह, प्रभूराम, रूपाराम, जमाल खां, रफिक मोहम्मद, छोगाराम प्रजापत, कुयाराम, भंवरलाल कलबी, राजाराम देवासी, जोगेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। नागरिकों ने जिला कलेक्टर पाली को ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री, उपखंड अधिकारी सुमेरपुर एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका तखतगढ़ से शीघ्र नाला व पुल निर्माण करवाने की मांग की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................