तुसारी में प्रधानाचार्य के तबादले का विरोध, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
कठूमर। (दिनेश लेखी)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तुसारी के प्रधानाचार्य हंसराज मीणा के तबादले के विरोध में ग्रामीणों ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने बताया कि बिना किसी कारण प्रधानाचार्य का तबादला दूसरे जिले में कर दिया गया है, जबकि उनके कार्यकाल में स्कूल का सर्वांगीण विकास हुआ है और बच्चों का नामांकन बढ़ा है। ग्रामीणों ने तबादला निरस्त नहीं होने पर विधालय की तालाबंदी की चेतावनी दी है। इस मौके पर ग्रामीण मौजूद थे।