बजट घोषणाओं एवं विकास कार्यों की समय पर हो क्रियान्विती- संभागीय आयुक्त

Jan 27, 2026 - 13:14
 0
बजट घोषणाओं एवं विकास कार्यों की समय पर हो क्रियान्विती- संभागीय आयुक्त
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)। संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया ने कहा कि सभी अधिकारी बजट घोषणाओं एवं विकास कार्यों की समय पर क्रियान्विती करते हुए फ्लैगशिप व विभागीय योजनाओं से पात्रजनों को स्वप्रेरित होकर लाभान्वित करें।
सभागीय आयुक्त मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभागवार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारी को सम्बोधित कर रहीं थी। उन्होंने कहा कि सभी विभाग सरकार की मंशानुरूप जिले के विकास को गति देते हुए बजट घोषणाओं में भूमि आंवटन के बाद टेंडर आदि प्रकिया पूरी होते प्रगतिरत कार्यों की नियमित मॉनिटिंग करें। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों में जिला स्तर पर अभी तक वांछित प्रगति नहीं है, वे निरंतर मुख्यालय पर सम्पर्क कर आवश्यक कार्यों को समय पर पूरा करें। उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाओं, विकास योजनाओं से सम्बन्धित कार्यों में सभी विभाग एक-दूसरे का सहयोग कर कार्यों को पूरा कराऐं। जिले में 24-25 एवं बजट घोषणा 2025-2026 में 41 कार्य पूण किये जा चुके है तथा 90 कार्य प्रगतिरत हैं। 
उन्होंने सरकार की सभी फ्लैगशिप योजनाओं की विभागवार समीक्षा कर अधिकारियों को आवंटित लक्ष्यों को प्रतिमाह पूरा कर पात्रजनों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि लाडो प्रोत्साहन योजना में बालिका के जन्म के समय ही प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाये। उन्होंने लबिंत भुगतान को पूरा करने के लिए कम्पैन मोड़ पर कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान एवं अन्य योजनाऐं जिनमें विभागीय अधिकारी को निरीक्षण के लक्ष्य दिये गये है, उनमें प्रतिमाह लक्ष्य पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी विभागों को फ्लैगशिप योजनाओं के माध्यम से पात्रजनों को स्वप्रेरित होकर लाभान्वित करने के निर्देश दिये।
संभागीय आयुक्त ने राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों, नियमित जनसुनवाई एवं उच्च अधिकारियों से प्राप्त परिवादों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी विभाग 15 दिवस के अन्दर प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित करे। उन्होंने सम्पर्क पोर्टल पर परिवादी के संतुष्टि से संबंधित प्रकरणों की सभी अधिकारियों से व्यक्तिशः जांच करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों से प्राप्त प्रकरणों में की गई कार्यवाही से अधिकारियों के साथ परिवादी को भी अवगत कराने के निर्देश दिये। उन्होंने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि राजस्व न्यायालयों में 10 साल से पूराने सभी केसों में प्राथमिकता से सुनवाई कर निस्तारण की कार्यवाही करें। उन्होंने विभागीय जांच में कार्मिकों से सम्बन्धित प्रकरणों का भी समयवद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिये।
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने कहा कि अधिकारी विभागीय योजनाओं एवं बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में टीम भावना के साथ कार्य करते हुए आमजन को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाये। उन्होंने कहा कि फ्लैगशिप योजनाओं में हमें जिले को प्रदेश में अव्वल रखने के लिए निरंतर सक्रियता से कार्य करने होगें। सरकार की मंशानुरूप् आमजन को पारर्दिता के साथ योजनाओं का लाभ मिले तथा समस्याओं का त्वरित निराकरण हो यह सुनिश्चित करें। उन्होंने संभागीय आयुक्त को आश्वस्त किया की प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए नागरिकों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाकर विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा कराया जायेगा।
इस अवसर पर विभागवार सभी अधिकारियों ने प्रजेंटेशन के माध्यम से विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में बीडीए आयुक्त कनिष्क कटारिया, सीईओ जिला परिषद मृदुल सिंह, अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा, शहर राहुल सैनी, अतिरिक्त आयुक्त आबकारी राजीव शर्मा, सहायक निदेशक लोक सेवाएं भारती भारद्वाज, उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................