रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में अवसरों को लेकर भिवाड़ी में प्रोत्साहन सेमिनार / कार्यशाला का आयोजन

Jan 27, 2026 - 13:16
 0
रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में अवसरों को लेकर भिवाड़ी में प्रोत्साहन सेमिनार / कार्यशाला का आयोजन

खैरथल (हीरालाल भूरानी) भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों के संबंध में राजस्थान में उद्योगों को प्रोत्साहित करने हेतु एक प्रोत्साहन सेमिनार / कार्यशाला का आयोजन दिनांक 29 जनवरी, 2026 को प्रातः 11:30 बजे से बीएमए सभागार, भिवाड़ी में किया जा रहा है।
इस सेमिनार / कार्यशाला का उद्देश्य प्रदेश में कार्यरत एमएसएमई ऑटोमोबाइल पार्ट्स एवं इससे जुड़े उत्पादों के विनिर्माण में संलग्न इकाइयों को अपने उत्पादन के विस्तार एवं विविधिकरण के माध्यम से रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में अवसरों से जोड़ना है, ताकि वे रक्षा मंत्रालय की आवश्यकताओं के अनुरूप उत्पाद तैयार कर आपूर्ति कर सकें।
कार्यक्रम में भारत सरकार, रक्षा मंत्रालय के Director (Indigenisation Division)  पीयूष कुमार द्वारा रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों, स्वदेशीकरण नीति, प्रक्रियाओं एवं आवश्यकताओं पर विस्तृत जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
साथ ही राजस्थान सरकार, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त आयुक्त पी.एन. शर्मा द्वारा राज्य सरकार की औद्योगिक नीतियों, प्रोत्साहनों एवं सहयोग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देकर उद्योगों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
एमएसएमई ऑटोमोबाइल पार्ट्स एवं इससे संबंधित उत्पादों के विनिर्माण में कार्यरत सभी इकाइयों से अनुरोध है कि वे भारत सरकार के रक्षा क्षेत्र के विशेष विशेषज्ञों से प्रत्यक्ष संवाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने हेतु उक्त सेमिनार / कार्यशाला में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................