खंडेला प्रतापपुरा में राष्ट्रीय तेजा महोत्सव का शानदार आगाज हुआ शुरू
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) सीकर जिले के खंडेला के पास स्थित प्रतापपुरा गांव में शेखावाटी सीकर में प्रतापपुरा धाम की पावन धरा पर राष्ट्रीय तेजा महोत्सव का शानदार आगाज शुरू हुआ जो 2 फरवरी तक चलेगा l तेजा महोत्सव के दौरान अपने उद्बोधन में बोलते हुए राष्ट्र सामाजिक जन चेतना मंच के अध्यक्ष एवं समाजसेवी मदनलाल भावरिया ने कहा कि वह भक्त वीर तेजा सत्यवादी सर्व समाज के लोक देवता हैं l तेजाजी महाराज के स्थान पर पान लगने के कारण श्रद्धालुओं के ताती बांधने का क्रम भी जारी रहता है जिसमें हजारों के तादाद में श्रद्धालु ताती बंधवाने के लिए आश्रम पर आते हैं l कहते है कि लोक देवता वीर तेजा जी के आश्रम पर पान लगने के बाद जो श्रद्धालु आता है उन्हें तेजाजी महाराज की ताती बंधवाने से जीवन दान मिलता है l वीर तेजा भक्तों के अनुसार अमृता देवी पुरस्कार पेड़ बचाओ पेड लगाओ के तहत राजस्थान सरकार ने अमृता देवी पुरस्कार प्रदान करती है तेजा भक्तों ने कहा कि राजस्थान सरकार को भी गोभक्त वीर तेजा के नाम से पुरस्कार चालू करना चाहिए l इस दौरान मुख्य संरक्षक श्री तेजल शिक्षण संस्थान के सचिव बनवारी लाल यादव, समाजसेवी मदनलाल भंवरिया , समाजसेवी भगवान सहाय पीटीआई, महेंद्र सिंह तेतरवाल, ग्राम सेवक नेकीराम सहित कई लोग मौजूद रहे l

