पीएम श्री स्कूल में मनाया वार्षिकोत्सव, प्रतिभाओं का किया सम्मान
सकट (अलवर). कस्बे के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को राजगढ़ सीबीईईओ लीलावती मीना के मुख्य आतिथ्य में सांस्कृतिक शैक्षणिक खेल वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह व पूर्व छात्र परिषद सम्मान व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।इस दौरान छात्र छात्राओं ने देशभक्ति राजस्थानी गीतों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमो मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व राष्ट्रगान के साथ हुआ।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य राजेंद्र तिवाड़ी, रामकिशन बनी, डॉ शिव लहरी व भीम सेन सैनी रहे। अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि फूल चंद सैनी ने की। विद्यालय के प्रधानाचार्य पूरण चंद मीना ने बताया कि समारोह के दौरान प्रतिभावान छात्र छात्राओं एवं भामाशाह का शील्ड भेंट कर सम्मान किया गया। मंच संचालन वरिष्ठ अध्यापक गुरु सहाय सैनी ने किया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा, व्याख्याता श्रीकृष्ण मीणा, पीडी मीणा, अंशु गुर्जर, सोनम, शिवजी राम मीना, दिनेश चंद सैनी, गंगा सहाय, हरिप्रसाद, मीरा मीणा, धर्मेंद्र, आशीष शर्मा, रामस्वरूप मीणा, मुरारी लाल जैमन, राजकुमार मीना, रामप्रसाद मीणा, मोती लाल लाटा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

