गोपाल दास भगेगा धाम आश्रम पर 10 जुलाई को होगा गुरु पूर्णिमा एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) नीमकाथाना के पास पहाड़ की तलहटी में स्थित गोपाल दास भगेगा धाम आश्रम पर गुरु पूर्णिमा से पूर्व कल बुधवार को रात्रि में विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा l जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायककारो द्वारा भजनों की रसगंगा प्रवाहित की जाएगी l गोपाल दास भगेगा धाम के उत्तराधिकारी श्री श्री 108 श्री तुलसीदास जी महाराज ने हमारे उदयपुरवाटी संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालुओं के लिए भगेगा धाम आश्रम आस्था का केंद्र बना हुआ है l महाराज श्री के अनुसार गुरु पूर्णिमा पर मंदिर परिसर में प्रसादी का भी आयोजन किया जाएगा l समाजसेवी मदनलाल भावरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि गोपाल दास भगेगा आश्रम शेखावाटी में ही नहीं भारतीय संत समाज में भी प्रसिद्ध है l क्योंकि यह आश्रम संतों की तपोस्थली के नाम से जाना जाता है l समाजसेवी मदनलाल भावरिया के अनुसार गुरु पूर्णिमा के अवसर पर धर्म सभा के दौरान इस वर्ष 2025 में 108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ करवाने को लेकर भी विचार विमर्श किया जाएगा l


