शहीद दिवस पर रामधुनी के बाद रखा दो मिनट का मौन
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) शहीद दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिलेभर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय भजनों के गान के बाद दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
कलक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रपिता के छाया चित्र पर पुष्पार्पण कर रामधुनी व गाँधीजी के प्रिय भजनों का गायन किया गया। प्रातः 11 बजे दो मिनट का मौन रखकर बापू को नमन किया गया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर कमर चौधरी, जिला परिषद सीईओ मृदुल सिंह, अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा, डीआईजी स्टाम्प मुनीदेव यादव, कोषाधिकारी डॉ. लोकेन्द्रसिंह, उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता, सहायक निदेशक लोक सेवाएं भारती भारद्वाज सहित कलेक्ट्रेट परिसर के सभी विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। जिले के सभी कार्यालयों में प्रातः 11 बजे दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजली अर्पित की गई।


