जवाहर सिंह बेढम ने आदिबद्री मे किया 65.55 लाख रूपये की पेयजल योजना का शिलान्यास

Feb 9, 2026 - 13:34
 0
जवाहर सिंह बेढम ने आदिबद्री मे किया  65.55 लाख रूपये की पेयजल योजना का शिलान्यास

डीग (नीरज जैन) आदिबद्री धाम की इस पावन धरा पर बद्री नारायण जी और पूज्य संतों के आशीर्वाद से इस महत्वपूर्ण पेयजल परियोजना का शिलान्यास करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है यह बात सोमवार को आदि बद्री में पेयजल योजना का  शिलान्यास करते हुए गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कही। 
उन्होंने कहा कि यह केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि क्षेत्रवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार की संवेदनशील पहल है। प्रदेश सरकार अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, जिसमें अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। हर घर जल, हर घर खुशहाली के संकल्प के साथ गांव-गांव में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। पेयजल जैसी मूलभूत आवश्यकता को लेकर सरकार पूरी तरह संवेदनशील है और जहां भी समस्या है, वहां प्राथमिकता से समाधान किया जा रहा है।
गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग के राज्य मंत्री  बेढ़म ने डीग जिले के बृजनगर विधानसभा क्षेत्र के गांव अलीपुर स्थित आदिबद्री धाम में 65.55 लाख रुपए की लागत से बनने वाली वृहद पेयजल परियोजना का वैदिक मंत्रोच्चार और साधु-संतों के सानिध्य में शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि आदिबद्री धाम केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान भी है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं और आसपास के ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो, यह सरकार की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री बेढ़म ने अधिकारियों और संवेदकों को सख्त निर्देश दिए कि कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से करते हुए इसे निर्धारित छह माह के बजाय ढाई माह में पूर्ण कर जनता को समर्पित किया जाए, ताकि आगामी गर्मी में लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता दोनों अनिवार्य हैं और किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से क्रियान्वित इस परियोजना के तहत गांव अलीपुर में एक लाख लीटर क्षमता का आरसीसी उच्च जलाशय बनाया जाएगा। इसके साथ ही 200 एमएम व्यास का नलकूप खनन और विस्तृत पाइपलाइन नेटवर्क भी तैयार किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में दीर्घकालिक जल सुरक्षा सुनिश्चित होगी और ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
कार्य क्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना और शिलान्यास पट्टिका के अनावरण से हुई। साधु-संतों ने वैदिक रीति से भूमि पूजन संपन्न कराते हुए गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म को आशीर्वाद दिया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................