कठूमर में अर्ली एक्सेस टू जस्टिस के संबंध में बैठक हुई सम्पन्न
कठूमर (दिनेश लेखी)। तालुका विधिक सेवा समिति अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश कठूमर द्वारा सोमवार को अर्ली एक्सेस टू जस्टिस के संबंध में बैठक आयोजित की गई।
बैठक का उद्देश्य किसी भी नागरिक, अभियुक्त की गिरफतारी की प्रक्रिया में समुचित विधिक मानकों और प्रक्रियाओं के पूर्ण करने के लिए अर्ली एक्सेस टू जस्टिस स्टेज और रिमांड योजना के तहत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा जारी दिशा-निर्देशों पर चर्चा करना था।
इस बैठक में लिए निर्णय पुलिस द्वारा गिरफतारी की सूचना निकटतम विधिक सेवा समिति को देने का निर्णय लिया गया।, गिरफ्तार व्यक्ति को कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए तेज सिंह राठी, पुलिस थाना खेरली राजेश कुमार अवस्थी, पुलिस थाना देवी धौलागढ सत्येन्द्र कुमार शर्मा को नियुक्त किया गया।
इस मौके पर अपर जिला न्यायाधीश उदय सिंह अलोरिया, अति० मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट युधिष्टर मीणा, पुलिस थाना कठूमर सुनील टांक, पुलिस थाना खेरलीमंडी सुरज यादव पुलिस थाना देवी धौलागढ, रामजीलाल, पैनल अधिवक्ता तेज सिंह राठी, बार अध्यक्ष सुभाष अर्रुवा, योगेश चौहान मौजूद थे।


