एसडीएम कालूराम कुम्हार ने संभाला तखतगढ़ पालिका प्रशासक का कार्यभार, लंबित विकास कार्यों पर हुई चर्चा
तखतगढ़ (बरकत खान)सुमेरपुर एसडीएम कालूराम कुम्हार ने तखतगढ़ नगर पालिका प्रशासक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर तखतगढ़ पालिका निवर्तमान अध्यक्ष ललित रांकावत एवं ईओ मगराज चौधरी ने उनका माला पहनाकर स्वागत एवं बहुमान किया। उल्लेखनीय है कि निवर्तमान अध्यक्ष ललित रांकावत के अध्यक्ष पद की निर्धारित अवधि पूर्ण हो गई थी, जिसके बाद भी प्रशासनिक व्यवस्था के तहत एसडीएम कालूराम कुम्हार को नगर पालिका तखतगढ़ प्रशासक का दायित्व सौंपा गया
- लंबित कार्यों पर हुई चर्चा
कार्यभार ग्रहण के बाद एसडीएम कालूराम कुम्हार एवं निवर्तमान अध्यक्ष ललित रांकावत के बीच नगर पालिका वार्डो के लंबित विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। एसडीएम कालूराम कुम्हार ने विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया है। इस मौके किसान मोर्चा अध्यक्ष सुधीर सिंह, पूर्व पार्षद शेषमल कुमावत, मुकेश सुधार, रतन सांखला, अन्य गणमान्य लोगों ने एसडीएम कालूराम का साफा व माला पहनाकर मुंह मीठा किया व दी शुभकामनाएं


