टोंक छिलरी स्कूल में विद्यार्थियों को स्वेटर व शैक्षिक सामग्री वितरण

Feb 10, 2026 - 13:48
 0
टोंक छिलरी स्कूल में विद्यार्थियों को स्वेटर व शैक्षिक सामग्री वितरण

उदयपुरवाटी (सुमेरसिंह राव) समीपवर्ती टोंक छिलरी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को गांव के भामाशाह सुरेन्द्र मूंड पुत्र विद्याधर मूंड द्वारा स्वेटर वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय परिवार और ग्रामीणों की उपस्थिति में एक सादगीपूर्ण कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यालय की संस्था प्रधान संजू नेहरा ने अपने दिवंगत पति वीरेंद्र सिंह सोहू की 17वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विद्यार्थियों को शैक्षिक सामग्री भी वितरित की। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों में अनुशासन के साथ एकरूपता लाने तथा सर्दी से बचाव के उद्देश्य से स्वेटर वितरण की योजना बनाई गई थी। जिसके लिए सुरेन्द्र मूंड से सहयोग का आग्रह किया गया।

 सुरेन्द्र मूंड ने कहा कि विद्यालय को भविष्य में भी किसी प्रकार की आवश्यकता होगी तो वे सहयोग के लिए सदैव तैयार रहेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ग्रामवासी सांवरमल सैनी, करणी राम महला, उप प्रधानाचार्या मोनिका पालीवाल, व्याख्याता संदीप कुमार, हरिश कुमार, वरिष्ठ अध्यापक महावीर प्रसाद सैनी, सतीश कुमार पालीवाल, रामलखन सैनी, अध्यापक जीवनराम, रमेशचंद्र, अमन कुमार, ओम छापोला, शारीरिक शिक्षक कुलदीप, कनिष्ठ सहायक अभिषेक तथा पंचायत सहायक सुमन शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। विद्यालय परिवार ने भामाशाह का आभार व्यक्त करते हुए इसे शिक्षा और समाज सेवा की दिशा में प्रेरणादायक पहल बताया। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर वीरेंद्र सिंह सोहू को भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है