सुरेर गांव ने सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया ढ़ाई लाख रुपए से अधिक राशि का सहयोग

Feb 10, 2026 - 14:31
 0
सुरेर गांव ने सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया ढ़ाई लाख रुपए से अधिक राशि का सहयोग

सकट (अलवर). अनावडा गांव में 19 फरवरी को आयोजित होने वाले आदिवासी मीणा समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सूरेर गांव के मीणा समाज के लोगों ने एकता और उदारता की अनूठी मिसाल पेश करते हुए प्रत्येक घर-घर से सामुहिक विवाह सम्मेलन को सफल बनाने के लिए चंदा एकत्रित किया और कुल 2 लाग 61 हजार 511 रुपये की राशि जुटाई और 
 एकत्रित की गई राशि को मीणा समाज के पंच पटेलों के द्वारा सामुहिक विवाह सम्मेलन आयोजक कमेटी के  पदाधिकारियों को सौंपी गई। मीणा समाज के सेवा निवृत्त आरटीओ बाबूलाल मीणा ने गांव के मीणा समाज द्वारा की गई इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकजुटता की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि सामुहिक विवाह सम्मेलन जैसे आयोजनों से समाज में व्याप्त फिजूलखर्ची पर लगाम लगेगी और गरीब परिवारों को संबल मिलेगा। सूरेर गांव के ग्रामीणों का यह सामुहिक प्रयास क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और अन्य गांवों के लिए प्रेरणादायक है। इस मौके पर लल्लू राम खुर्द, हजारी मास्टर, सेवानिवृत्त तहसीलदार जयराम मीणा, लीला राम, बनवारी महर, बद्री प्रसाद बालोथ, हजारी जारवाल, डीसी सुरेर,भागचंद, खिल्ली राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................