15 मार्च 2026 को होगी पुस्तकालय की आम सभा
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ पंचायती पुस्तकालय एवं वाचनालय की आम सभा दिनांक 15 मार्च रविवार को 12 बजे पुस्तकालय भवन में होगी पुस्तकालय सचिव वीरेन्द्र कुमार दाधीच ने बताया है कि पुस्तकालय प्रबंध कारिनी सदस्यों एवं आजीवन सदस्यों तथा पाठक सदस्यों एवं शहर के सभी प्रबुद्ध नागरिक को आम सभा में आमंत्रित किया गया हैं आम सभा का आयोजन पुस्तकालय भवन में किया जाएगा सचिव दाधीच ने बताया है कि पुस्तकालय में करीब दौसौ आजीवन सदस्य हैं इनके अलावा पुस्तकालय के पाठक सदस्य भी आम सभा में भाग ले कर पुस्तकालय के विकास एवं विधान में आवश्यक संशोधन के बारे में अपनी राय व्यक्त करेंगे जिसके बाद विकास एवं संशोधन पर सदन में चर्चा के बाद निर्णय किया जाएगा साथ ही सत्र 2026-27 की नवीन कार्यकारणी का चुनाव कराने का निर्णय भी लिया जाएगा अध्यक्ष एडवोकेट भूपेन्द्र शर्मा ने बताया कि पुस्तकालय राजगढ़ की सौ वर्ष पुरानी संस्था है पुस्तकालय की स्थापना सन् 1924 में मास्टर जस राय जी के द्वारा की गई थी जो राजगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर हैं जिसका संचालन जन सहयोग से प्रबन्ध कारिणि के द्वारा किया जाता हैं आम सभा में सभी को आमंत्रित किया गया हैं।