मधुमक्खी पालन से बढ़ेगी किसानों की आय, खैरथल में आयोजित हुआ एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

Feb 10, 2026 - 14:33
 0
मधुमक्खी पालन से बढ़ेगी किसानों की आय, खैरथल में आयोजित हुआ एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

  उद्यानिकी विभाग द्वारा प्रशिक्षण में 50 किसानों को दी गई शहद उत्पादन व योजनाओं की जानकारी

खैरथल (हीरालाल भूरानी) उद्यानिकी विभाग खैरथल-तिजारा के उपनिदेशक गोपाल लाल मीणा के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार की बजट घोषणा 2025-26 की अनुपालना में मधुमक्खी पालन पर एकदिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम प्रभारी सहायक कृषि अधिकारी दिनेश तक्षक ने बताया कि इस प्रशिक्षण में खैरथल तिजारा जिले के मधुमक्खी पालन में रुचि रखने वाले 50 किसानों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान सहायक कृषि अधिकारी बिजेंद्र सिंह तथा कृषि पर्यवेक्षक सुनील सोनी, अजय सिंह, सुभाषचन्द एवं हिमांशु शर्मा द्वारा किसानों का पंजीकरण किया गया तथा उन्हें आवश्यक साहित्य का वितरण किया गया।
सहायक कृषि अधिकारी महेश कुमार एवं मनोज कुमार ने प्रशिक्षण के उद्देश्य एवं मधुमक्खी पालन से होने वाले लाभों की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र बानसूर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुनील कुमार ने मधुमक्खी पालन के विभिन्न घटकों एवं इससे होने वाले आर्थिक लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
मधुमक्खी पालन विशेषज्ञ कृषक राकेश यादव ने मधुमक्खी पालन के दौरान आने वाली समस्याओं एवं उनके समाधान के बारे में किसानों को जानकारी दी। उपनिदेशक गोपाल लाल मीणा एवं कृषि अधिकारी मनीष अग्रवाल ने उद्यानिकी विभाग की कृषक हितकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।
अनुसंधान अधिकारी, मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला खैरथल की आरती सैनी ने मिट्टी की सेहत सुधारने के उपाय बताए। वहीं सहायक कृषि अधिकारी दिनेश तक्षक एवं कृषि पर्यवेक्षक राजेन्द्र चौधरी तथा सत्यवीर सिंह यादव ने कृषि विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं समूह बनाकर शहद उत्पादन के लाभों की जानकारी किसानों को दी।
कार्यक्रम में एफपीओ प्रतिनिधि प्रवीण तक्षक एवं सुनील यादव ने शहद उत्पादन एवं उसके विपणन से जुड़े अनुभव साझा किए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 50 किसानों सहित कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................