पुलिस से बचने के लिए युवक ने खुद को किया घायल

Feb 12, 2026 - 13:33
 0
पुलिस से बचने के लिए युवक ने खुद को किया घायल

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर शहर के वैशाली नगर थाना अंतर्गत पुलिस से बचने के प्रयास में एक युवक द्वारा खुद को धारदार हथियार से घायल करने का मामला सामने आया है। 
जानकारी के अनुसार घायल युवक वेद प्रकाश का किसी युवती से विवाद हो गया था। विवाद के बाद युवती द्वारा पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वेद प्रकाश को पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान घबराए वेद प्रकाश ने खुद को धारदार हथियार से चोट पहुंचा ली।

घटना के बाद पुलिस ने तत्काल उसे उपचार के लिए अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है। घायल ने बताया कि मारपीट का मामला था, सूचना मिलने पर पुलिस कार्रवाई के लिए पहुंची थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................