विधायक राजेंद्र मीणा ने विधानसभा में महु‌वा केंद्रीय बस स्टैंड को हिंडौन की जगह दौसा डिपो से जोड़ने का मुद्दा उठाया

Feb 12, 2026 - 13:30
 0
विधायक राजेंद्र मीणा ने विधानसभा में महु‌वा केंद्रीय बस स्टैंड को हिंडौन की जगह दौसा डिपो से जोड़ने का मुद्दा उठाया

महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा विधानसभा से विधायक राजेंद्र मीणा ने गुरुवार को राजस्थान विधानसभा में नियम 295 के तहत विशेष उल्लेख प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए महुवा स्थित रोडवेज केंद्रीय बस स्टैंड के संचालन को लेकर महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। विधायक राजेंद्र मीणा  ने सदन को अवगत कराया कि उनके विधानसभा क्षेत्र महुवा में संचालित राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम का केंद्रीय बस स्टैंड वर्तमान में हिंडौन आगार (जिला करौली) से संचालित हो रहा है, जबकि महुवा प्रशासनिक रूप से दौसा जिले में आता है।

 विधायक राजेंद्र मीणा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणा 2024 , 25 में  महुवा बस स्टैंड के विकास हेतु ₹1.50 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई थी, जिसके तहत केंद्रीय बस स्टैंड काविकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं। 
विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास की दृष्टि से राजस्थान राजपथ परिवहन निगम केकेंद्रीय बस स्टैंड महुवा का  सुदृढ़ संचालन अत्यंत आवश्यक है, लेकिन वर्तमान में करौली जिले के हिंडौन डिपो से संचालन होने के कारण प्रशासनिक समन्वय एवं वित्तीय स्वीकृतियों में अनावश्यक कठिनाइयाँ उत्पन्न होती हैं। इससे विकास कार्यों की गति प्रभावित होती है तथा स्थानीय स्तर पर निर्णय लेने में विलंब होता है। 

विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि महुवा क्षेत्र की भौगोलिक, प्रशासनिक एवं जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए महुवाकेंद्रीय बस स्टैंड का संचालन दौसा डिपो से किया जाना अधिक तर्कसंगत एवं जनहितकारी होगा। इससे न केवल प्रशासनिक प्रक्रियाएँ सरल होंगी, बल्किपूर्व में महुवा बस स्टेण्ड पर स्मार्ट कार्ड ( RFID) सुविधा उपलब्ध थी, जो पिछले एक वर्ष से बंद है। जिससे वरिष्ठ नागरिक, विशेष योग्यजन, महिला, विधार्थी, मासिक यात्रा करने लोगों को रोडवेज से मिलने वाली रियायत का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उम्मीद है दौसा डिपो से संचालन के पश्चात महुवा बस स्टेण्ड पर स्मार्ट कार्ड सुविधा के साथ रिजर्वेशन आदि सुविधा पुनः बहाल होगी। यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने, बसों के संचालन में सुधार तथा संसाधनों के समुचित उपयोग में भी सहायता मिलेगी। 

विधायक राजेंद्र मीणा ने अध्यक्ष महोदय के माध्यम से परिवहन मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा से निवेदन किया कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए महुवा केंद्रीय बस स्टैंड का संचालन हिंडौन डिपो के स्थान पर दौसा डिपो से करवाने हेतु आवश्यक प्रशासनिक एवं विभागीय कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार क्षेत्र की जनता की जन भावनाओं का सम्मान करते हुए सकारात्मक निर्णय लेगी, जिससे महुवा विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएँ प्राप्त होंगी वहीं राजस्थान राजपथ परिवहन निगम को राजस्व में बढ़ोतरी होगी ।

विधायक राजेंद्र मीणा द्वारा जनहित को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय बस स्टैंड महुवा को हिंडौन डिपो से हटाकर दोसा डिपो से जोड़ने की मांग पर महुवा विधानसभा क्षेत्र के आमजन सहित जनप्रतिनिधि व सामाजिक संगठनों ने खुशी जताई है

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................