साउथ अफ्रीका में काम करने गए एक व्यक्ति की मौत; परिजन हुए बेहाल, शव लाने का दिया मंत्री ने आश्वासन

Feb 13, 2026 - 13:02
 0
साउथ अफ्रीका में काम करने गए एक व्यक्ति की मौत; परिजन हुए बेहाल, शव लाने का दिया मंत्री ने आश्वासन

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ उपखंड क्षेत्र के धमरेड निवासी एक व्यक्ति की साउथ अफ्रीका के लुसाका में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार धमरेड स्थित नाथ मौहल्ला निवासी गंगाराम योगी पुत्र रमेशचंद योगी साउथ अफ्रीका की राजधानी जानदिया लुसाका सिटी की एक मार्बल की माइंस में होल मेजर का कार्य करता था। जिसकी 11 फरवरी 2025 को उपचार के दौरान मौत हो गयी। मृतक गंगाराम अपने पीछे पत्नी सरोज देवी, पुत्र दीपक पुत्री मोनिका व काजल को छोड़ गया। गंगाराम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वही मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल एवं बच्चे भी अपने पिता के शव को शीघ्र भारत लाने की मांग कर रहे है। जिसकी मृतक गंगाराम योगी के पुत्र दीपक कुमार योगी ने बताया कि उसके दो बहन है और वह खुद अकेला है। उसके पापा 15 अगस्त 2025 को साउथ अफ्रीका के लुसाका में काम करने के लिए गए थे। उनसे प्रतिदिन उसकी माता बात हो रही थी। लेकिन गत तीन दिनों से बात नही हो रही थी।

11 फरवरी 2026 को मृतक के बड़े भाई के पास फ़ोन आया की गंगाराम के बुखार आया था और उन्हें चिकित्सको ने इंजेक्शन लगाया था। जिनसे उनके मुंह मे जाग आगए और मृत्यु हो गयी। वही उन्होंने सरकार से शीघ्र शव को भारत मे लाने की मांग की है। मृतक के साले ने बताया कि गणेश लाल योगी ने बताया कि उनके जियाजी 15 अगस्त 2025 से विदेश में मजदूरी के लिए गए हुए थे। जिनके इंजेक्शन लगाने से मुंह मे जाग आगये और मृत्यु हो गयी। उनके एक लड़का व दो लड़की है। उनके मात्र एकमात्र सहारा उनके पिता गंगाराम ही थे। जिनका साया अब उठ चुका है। प्रशासक सीमा मीना ने बताया कि पड़ोसी गांव के धमरेड निवासी गंगाराम योगी 15 अगस्त 2025 को अपने लालन-पालन के लिए साउथ अफ्रीका के जामिया लुसाका सिटी में काम करता था। जोकि क्लास ए मार्बल माइनिंग कम्पनी में कार्यरत था। जोकि किशनगढ़ अजमेर के ठेकेदार जीतू राजपूत के माध्यम से गया था। जिनकी सूचना पर उन्होंने केंद्रीय मंत्री व अलवर सांसद भूपेंद्र यादव से दूरभाष पर वार्ता की है। केंद्रीय मंत्री ने शीघ्र ही शव को भारत लाने का आश्वासन दिया। वही इस सम्बंध में परिवार वालो ने गंगाराम योगी के शव को भारत लाने के लिए शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................