माचाड़ी में प्राचीन धरोहरों के जीर्णोद्धार की मांग, ग्रामीणों ने सरकार से लगाई गुहार!

Feb 13, 2026 - 13:01
 0
माचाड़ी में प्राचीन धरोहरों के जीर्णोद्धार की मांग, ग्रामीणों ने सरकार से लगाई गुहार!

 राजगढ़ (अलवर/अनिल गुप्ता) अलवर जिले की माचाडी ग्राम में काल मे की राजधानी रहे ऐतिहासिक कस्बे में स्थित प्राचीन धरोहरों के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार को लेकर ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। क्षेत्र में कुछ ऐतिहासिक धरोहरों के मरम्मत कार्य चल रहे हैं।लेकिन कई महत्वपूर्ण स्थल अभी भी उपेक्षा और समय की मार झेल रहे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार बावन देव जी महाराज का मंदिर, दाऊजी महाराज का मंदिर सहित कई प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरें जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी हैं, जिनके संरक्षण की तत्काल आवश्यकता है। इस संबंध में बडगुर्जर राजपूत राजाओं एवं तत्कालीन अलवर रियासत के राजपुरोहित खानदान के वास्तविक वंशज तथा वर्तमान मुखिया शिवदत्त शर्मा सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक एवं ब्राह्मण समाज अध्यक्ष माचाड़ी, ने समस्त ग्रामवासियों के साथ सरकार से इन धरोहरों के संरक्षण और जीर्णोद्धार की मांग उठाई है।

शिवदत्त शर्मा ने बताया कि ये धरोहरें क्षेत्र की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि बावन देव जी महाराज मंदिर के खंभों पर उकेरी गई मूर्तियां प्राचीन शिल्पकला का अद्भुत उदाहरण हैं, जिनका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।ग्रामीणों ने दाऊजी महाराज मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग भी उठाई है। जिससे श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिल सके। इसके साथ ही माचाड़ी किले में स्थित बडगुर्जर भौमिया जीमंदिर की पुनः स्थापना कराने की मांग भी की गई है।
ग्रामीणों ने महान योद्धा सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य की जन्मभूमि माचाड़ी में उनका स्मारक बनाने की भी मांग रखी है, जिससे क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान और गौरव को संरक्षित किया जा सके।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इन ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाली पीढ़ियां अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत से वंचित रह जाएंगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................