खैरथल महाविद्यालय में विद्यार्थियों में युवाओं को दी आयुष्मान योजना की जानकारी

Feb 13, 2026 - 13:03
 0
खैरथल महाविद्यालय  में  विद्यार्थियों में युवाओं को दी आयुष्मान योजना की जानकारी

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा , राजस्थान, जयपुर के आदेशानुसार राजकीय महाविद्यालय खैरथल में  विद्यार्थियों  में  प्रति माह जागरूकता निर्माण कार्यक्रम के तहत विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार के अंतर्गत डॉ पूरणमल मीणा उप मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी खैरथल ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना के विषय के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आंगनवाड़ी आशा सहयोगिनी, 70 वर्ष से अधिक आयु प्राप्त व्यक्ति पीएम जन आरोग्य योजना के पात्र है तथा सड़क, रेल, वायु दुर्घटना से, बीमित के ऊंचाई से गिरने, मकान के ढहने, डूबने से, बिजली के झटके, एवम जलने से होने वाली मृत्यु/क्षति पर दुर्घटनाग्रस्त होने वाले व्यक्ति को 5 लाख की राशि, और यदि एक से व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त होते हैं तो 10 लाख रूपये की राशि की सहायता मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना के तहत दी जाती है। सहायक लेखाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने भी स्वास्थ्य संबंधी बीमा योजनाओं से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। 
प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता निर्माण कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को बीमित योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। सेमिनार का संचालन राजवीर सिंह मीणा ने किया। कार्यक्रम के दौरान संकाय सदस्य डॉ. दीपक कुमार, डॉ. सरस्वती मीणा, साक्षी जैन, डॉ. राहुल वर्मा और स्टाफ सदस्य  प्रभुदयाल, आशीष शर्मा, विक्रम सिंह और सौम्या बारेठ मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................