राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, पाडली में योग सत्र का आयोजन
अलवर (कमलेश जैन) जिले के रैणी उपखण्ड अन्तर्गत श्री गोविन्द देव परोपकारी ट्रस्ट के तत्वाधान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाडली में योग सत्र का आयोजन किया गया ।
प्रधानाध्यापक बाबू लाल यादव ने बताया कि पतंजलि वैलनेस योगाचार्य केदार नाथ शर्मा द्वारा शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए आवश्यक प्राणायाम एवं सूर्य नमस्कार ताडासन वृक्षासन हलासन आदि का अभ्यास कराया ।
योगाचार्य ने आहार में देशी गोमाता का दूध घी दही छाछ के उपयोग के साथ साथ नीम गिलोय आंवला एलोवेरा तुलसी हल्दी एवं व्हीट ग्रास के औषधीय गुणों को बताने के साथ इनके सेवन की सलाह भी दी । इस अवसर पर प्रेमसिंह कोमल प्रिया सोनिका मुस्कान आदि मौजूद रहे ।
प्रत्येक ग्रामीण आयुष्मान आरोग्य मंदिर आरोग्यं परमम् धनम् यानि कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र पर योग प्रशिक्षक कार्यरत हैं इनकी सेवाएँ सरकार निर्धारित करे।